फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: पिता की करतूत के वीडियो लेकर एसपी ऑफिस पहुंची बिटिया, कहा ...कितना भी चीखो-चिल्लाओ नहीं करता रहम

Fri, 16 Aug 2024 08:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

जनकगंज इलाके में एक लड़की अपनी बहनों को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची, जहां उसने अपने पिता की क्रूरता के वीडियो दिखाए। लड़की ने अपने पिता के साथ न रहने की गुहार लगाई और पुलिस ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पिता की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची बेटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के जनकगंज इलाके में कलयुगी पिता की हैवानियत से परेशान लड़की अपनी बहनों को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई। लड़की अपने साथ हुई क्रूरता के वीडियो भी दिखाए। लड़की का कहना है कि पिता उसे और उसकी छोटी बहन को बेरहमी से पीटता है। पीड़िता ने गुहार लगाई कि वो अपने पिता के साथ नहीं रह सकती। वीडियो में जिस तरह की तस्वीर सामने आई है। उसने पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार पिता उसको और बहनों को बेल्टों से जमकर पीटता है। पिता की पिटाई से बेटी चीखती, चिल्लाती रहती हैं। उसने बताया कि पिता की पिटाई से उसकी हाथ की दो उंगलियां भी टूट गई। पिता की ये सारी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता का नाम दीपक है। पिता का तलाक हो चुका है। वह अपनी दो बेटियों के साथ जनकगंज के हनुमान चौराहे पर रहता है। उसके पिता उसकी मां से भी झगड़ा करते थे। इसलिए मां ने पिता से तलाक ले लिया। उसके बाद से पिता ने उनके साथ और अधिक मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसकी छोटी बहन भी इसी तरह हैवानियत से मारपीट करता है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में लड़कियों के साथ मारपीट के कई वीडियो कैद हैं। दो वीडियो लेकर युवती अपनी बहन के साथ एसपी ऑफिस पहुंची थी। पुलिस ने इस मामले में लड़की को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें