फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: जीवाजी विश्वविद्यालय में बिना ड्राइवर के चलती जीप के बोनट पर स्टंट, दो युवकों पर मामला दर्ज

Fri, 06 Sep 2024 04:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एसयूवी में सवार युवक सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। वीडियो में एक युवक एसयूवी के बोनट पर बैठा था और दूसरा चलती गाड़ी से कूद गया, जिससे गाड़ी बिना ड्राइवर के दौड़ने लगी। यह घटना जीवाजी यूनिवर्सिटी परिसर की थी, जहां सैकड़ों छात्रों और कर्मचारियों की जान खतरे में डाली गई।
विज्ञापन
जीप के साथ स्टंट करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें एसयूवी में सवार युवक सड़क पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काले रंग की एसयूवी के बोनट पर एक युवक बैठा था। दूसरा ड्राइविंग सीट पर था, लेकिन कुछ ही देर बाद ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक चलती गाड़ी से कूद जाता है। अब जीप सड़क पर बिना ड्राइवर के दौड़ती जा रही है। यह 19 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन


मामले को खंगालने के बाद पता चला कि रील JU (जीवाजी यूनिवर्सिटी) परिसर का था। पांच दिन बाद गुरुवार देर रात पुलिस ने खुद फरियादी बनते हुए एसयूवी पर सवार होकर रील बनाते दो युवकों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि जिस परिसर में यह बिना ड्राइवर की गाड़ी दौड़ाई गई, वहां सड़क पर सैकड़ों छात्र और कर्मचारी रहते हैं। इन लोगों की जान को संकट में डालने वाला स्टंट था। अब पुलिस जीप के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने माना है कि रील बनाने के चक्कर में एसयूवी क्रमांक MP07 ZB-6999 कि दोनों युवकों ने कई लोगों की जिंदगी को खतरे में डाला है। जिस स्थान पर यह रील शूट की गई है। वहां सड़कों पर हर दिन सैकड़ों छात्र, जेयू कर्मचारी और यूनिवर्सिटी में काम के लिए आने वाले बाहर के लोग मौजूद रहते हैं। इस मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस का कहना है कि दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। जीप के रजिस्ट्रेशन नंबर की आरटीओ से डिटेल निकालकर आरोपियों पर एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें