फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: सिंधिया के गढ़ में जल्द ही आप भरेगी हुंकार, अरविंद केजरीवाल सभा को करेंगे संबोधित, रोड शो भी होगा

Tue, 06 Jun 2023 02:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

आम आदमी पार्टी इस बार मध्यप्रदेश में पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। आगामी 25 जून को सिंधिया के गढ़ में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता संबोधित करते प्रदेश सह प्रभारी शैरी कलसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। प्रदेश की मुख्य पार्टियों द्वारा जहां चुनावी तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है, तो वहीं इस बार भाजपा कांग्रेस जैसे जमे हुए दलों को आम आदमी पार्टी भी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसके लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर अलग-अलग राज्यों के नेताओं द्वारा लगातार मध्यप्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है। इस बार इसकी शुरुआत ग्वालियर चंबल अंचल से होने जा रही है। 25 जून को सीएम अरविंद केजरीवाल ग्वालियर आ रहे हैं। इस दौरान रोड शो करेंगे। इसके साथ ही एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और पंजाब विधायक शैरी कलसी ने चुनावी तैयारियों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी का तानाशाही रवैया जनता के सामने लाने के लिए पार्टी द्वारा ग्वालियर में विशाल आम सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों को बताया जा सके कि आम आदमी पार्टी बेहतर विकल्प के रूप में काम कर सकती है और आने वाले चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी का सहयोग करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें