फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: 100 साल पुराना मकान ढहा, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 10 Jun 2023 09:58 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर अंचल में बेमौसम हो रही आंधी और बारिश के कारण एक बार फिर शहर में बड़ा हादसा होने से बच गया। लेकिन इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन
मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के दाना ओली एक निजी स्कूल की दूसरी मंजिल पर बनी दीवार एक पुराने मकान पर गिर गई, जिससे मकान का एक हिस्सा मलबे के रूप में तब्दील होकर नीचे आ गिरा। मकान के निचले हिस्से में रह रही एक ही परिवार की तीन किशोरियां घायल हो गईं। गनीमत यह रही कि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से तीनों लड़कियों को क्षतिग्रस्त मकान से निकाल लिया गया। यह मकान करीब सौ साल से ज्यादा पुराना बताया गया है। मकान मालिक राजू शर्मा के यहां किराए से विजय परिहार का परिवार रहता है। परिवार के लोगों ने बताया कि मकान की दीवारों में काफी दिनों से पानी जम रहा था, जिससे उसके क्षतिग्रस्त होने की संभावना थी।

इस बारे में राजू शर्मा नामक मकान मालिक को जानकारी दी गई थी। लेकिन वह नहीं आए और न ही उन्होंने मकान का मेंटेनेंस करवाया, जिससे शुक्रवार रात को आई आंधी में पुराने मकान की दीवारें दरक गईं और विजय परिहार की तीन बेटियां जिनके नाम लाली, कशिश और निशा बताए गए हैं, वह घायल हो गईं।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार उन्हें अस्पताल से भर्ती कराया गया है, लेकिन ऐसा हादसे में घर के भीतर रखे सामान जैसे पानी की टंकी वाशिंग मशीन और आंगन में रखा सामान पूरी तरह से दबकर टूटफूट गया है। पुलिस के मुताबिक, यदि समय रहते स्थानीय लोगों ने मदद नहीं की होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अब नगर निगम द्वारा इस मकान को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। ताकि भविष्य में कोई यहां दूसरी दुर्घटना न हो। मकान बेहद संकरा हुआ है और दानाओली जैसे व्यस्त बाजार की गलियों में यह स्थित है। दमकल वाहन को भी सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी होने के बावजूद मौके पर पहुंचने में आधा घंटा का समय लग गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें