फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: उज्जैन जाते समय महापौर की कार पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मारी लोहे की रॉड, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 16 Apr 2026 07:05 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

उज्जैन दर्शन के लिए जा रहीं ग्वालियर महापौर की कार पर बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया और फरार हो गए। हालांकि गनमैन की सतर्कता से महापौर और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
ग्वालियर महापौर की कार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर की महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार की कार पर उज्जैन जाते समय मक्सी रोड पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा लोहे की रॉड से हमला किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महापौर अपनी बेटी के साथ उज्जैन में महाकालेश्वर और मंगलेश्वर के दर्शन के लिए रवाना हुई थीं। उनके साथ कार में गनमैन और चालक भी मौजूद थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच जब वे उज्जैन के मक्सी रोड पर पहुंचीं, तभी बाइक सवार दो बदमाश सामने आए और कार के कांच पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद गनमैन तुरंत अलर्ट होकर कार से बाहर निकला लेकिन उसे देखते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। 

ये भी पढ़ें: Ratlam News:  20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया पटवारी, कृषि भूमि का सीमांकन करने के लिए ली थी रिश्वत
विज्ञापन


घटना की सूचना तत्काल उज्जैन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह इलाका सूनसान रहता है और वहां पहले भी लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला किया होगा।
विज्ञापन


महापौर के पति और ग्वालियर से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महापौर सुरक्षित हैं और मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और उनके इरादों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें