फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा, जमीन के नामांतरण के नाम पर मांगी थी घूस

Mon, 01 Jan 2024 08:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिले में लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। बता दें कि जमीन के नामांतरण के नाम पर पटवारी ने घूस मांगी थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को एक पटवारी को उसके घर में ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी फौती नामांतरण के बदले पैसों की मांग कर रहा था। इसकी एक किश्त ले भी चुका था, लेकिन आज दूसरी किश्त लेते ही लोकायुक्त की टीम ने उसे धर लिया।

विज्ञापन


रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया पटवारी पंकज खलको भिंड जिले की गोहद तहसील में पदस्थ है और ग्वालियर में गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास रहता है। फरियादी रवि बघेल ने बताया कि उसकी गोहद क्षेत्र के ग्राम विस्वारी और सोनारी मौजे में पुश्तैनी जमीन है। जो हमारी दादी के नाम थी, लेकिन उनके देहांत के बाद यह जमीन मेरे पिता के नाम होनी थी। क्योंकि वे ही उनके इकलौते वारिस है। उन्होंने फौती नामांतरण की कार्रवाई की, लेकिन पटवारी लगातार अड़ंगे लगाते रहे। जब फरियादी ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि आठ हजार रुपये देना पड़ेंगे, तभी उनका काम होगा। रवि ने पहली किश्त के रूप में दे भी दिए।

आज घर पर पांच हजार लेकर आने को कहा
पटवारी खलको ने नए साल के पहले दिन पांच हजार रुपये लेकर उसके ग्वालियर स्थित घर आने को कहा। चक्कर लगा लगाकर परेशान हो चुके रवि ने लोकायुक्त दफ्तर पहुंचकर वहां अपनी समस्या बताई तो लोकायुक्त ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आज जैसे ही रवि ने उसके घर पहुंचकर पैसे दिए, वहां पहले से खड़ी टीम ने उसे दबोच लिया और रुपये बरामद कर उसके हाथ धुलवाए तो वह गुलाबी हो गए। लोकायुक्त उसे आगे की कार्रवाई के लिए गोला का मंदिर थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें