फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: कंगना रनौत के मामले में कांग्रेस नेताओं के बयान पर सिंधिया बोले- जनता चार जून को दे देगी जवाब

Wed, 27 Mar 2024 07:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कंगना रनौत मामले में कांग्रेस नेताओं के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। सिंधिया ने कहा, जनता आगामी चार जून को जवाब दे देगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर कांग्रेस नेताओं द्वारा किए जा रहे हमले पर बड़ा बयान दिया है। सिंधिया ने कहा है कि जो मातृशक्ति को नीचा दिखाने का प्रयास करेगा, उसे जनता सबक सिखाएगी। सिंधिया ने कहा, जो मातृशक्ति को नमन नहीं करता है, जनता उसे आइना दिखाने का काम करती है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर उन्होंने चर्चा करते हुए फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव का टिकट दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार उन पर किए जा रहे हमले का जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि जिस दल ने कभी भी मातृशक्ति का सम्मान नहीं किया, उस दल से और क्या अपेक्षा की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव कहा है कि जो महिला युवा किसान और गरीबों का अपमान करेगा, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और इसका परिणाम आने वाले चार जून को देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें