फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: नगर निगम की लापरवाही से मौत से जंग लड़ रहा है पत्रकार, खुले सीवर चेंबर में गिरने से हुआ था गंभीर घायल

Mon, 17 Jul 2023 01:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार


ग्वालियर नगर निगम इन दिनों राम भरोसे है। हालात ये हैं कि इस शहर की सड़कें पूरी तरह खुदी पड़ी हैं और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम कमिश्नर से लेकर तमाम बड़े अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पत्रकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश का ग्वालियर शहर भले ही एक अलग पहचान रखता हो और यहां से दो कद्दावर केंद्रीय मंत्री भी आते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी यहां सड़कें खुलेआम मौतों को दावत दे रही हैं और यही कारण है कि आज नगर निगम की बड़ी लापरवाही की वजह से निजी टीवी चैनल का पत्रकार जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। कवरेज करके अपने घर जा रहा पत्रकार खुले पड़े सीवर चेंबर में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। पत्रकार को ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद कलेक्टर एसपी और नगर निगम कमिश्नर भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


ग्वालियर नगर निगम इन दिनों राम भरोसे है। हालात ये हैं कि इस शहर की सड़कें पूरी तरह खुदी पड़ी हैं और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम कमिश्नर से लेकर तमाम बड़े अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर की खुली सड़कें और खुले चेंबर लगातार मौत को दावत दे रहे हैं, आये दिन सड़क पर चलने वाले लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। बीती रात एक निजी टीवी चैनल का पत्रकार इन लापरवाहियों को उजागर करते-करते खुद हादसे का शिकार हो गया है।



बताया जा रहा है कि बीती रात निजी टीवी चैनल के पत्रकार अतुल राठौर कवरेज करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जब वह मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की विधनसभा के प्रसाद नगर गेट के सामने से गुजर रहे थे, उसी दौरान लंबे समय से खुले पड़े सीवर चेंबर में अचानक बाइक गिर जाने के कारण हादसे का शिकार हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं, मौके पर मौजूद लोगों ने पत्रकार अतुल राठौर को अस्पताल पहुंचाया, उसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर दिया है, लेकिन अभी हालत काफी नाजुक है। डॉक्टरों का कहना है कि 12 घंटे और बीत जाने के बाद वह सही स्थिति का पता बता पाएंगे।
विज्ञापन


जब इस बात की जानकारी बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को पता लगी तो उन्होंने जिले के कलेक्टर एसपी से बात कर इस घटना के बारे में अवगत कराया। उसके बाद अस्पताल में कलेक्टर अक्षय कुमार और एसपी राजेश सिंह चंदेल के साथ-साथ नगर निगम कमिश्नर हर्ष कुमार भी पहुंचे। कलेक्टर अक्षय कुमार डॉक्टरों से बातचीत की है और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने परिजनों से कहा है अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें दिल्ली भी इलाज के लिए भी ले जाएंगे। साथ ही परिवारजनों को आश्वासन दिया है कि प्रशासन उनके साथ है। साथ ही कलेक्टर ने प्रशासन की एक अधिकारी की ड्यूटी आईसीयू वार्ड में निगरानी के लिए लगा दी है।

वहीं, सबसे लापरवाही की बात यह है कि इस समय ग्वालियर में कई ऐसे खुले सीवर चेंबर पड़े हुए हैं, जिससे आम लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम इसको लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी नगर निगम ने चेंबर बंद नही किए। यही कारण है कि लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं और लोगों की जान भी जा रही है।

इसको लेकर कलेक्टर अक्षय कुमार का कहना है कि पत्रकार अतुल राठौर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां पर बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही वह खुद इस पर निगरानी रखे हुए हैं और जरूरत पड़ी तो उन्हें दिल्ली रेफर किया जाएगा ताकि और बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें