फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: कनेक्शन काटने पहुंची बिजली विभाग टीम से झूमाझटकी, सुरक्षागार्ड की वर्दी फाड़ी, पिस्टल छीनने की कोशिश

Thu, 25 Jul 2024 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

अवाडपुरा मोहल्ले में बिजली कर्मचारी एक उपभोक्ता का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट रहे थे, तभी महिलाओं और पुरुषों ने टीम को घेर लिया। गाली-गलौज और मारपीट हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
ग्वालियर में सुरक्षा गार्ड से मारपीट की गई, साथ ही उसकी पिस्टल छीनने की कोशिश भी की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में बिजली विभाग की टीम के साथ झूमाझटकी का मामला सामने आया है। गुस्साए लोगों ने सुरक्षा गार्ड की वर्दी फाड़ दी और पिस्टल छीनने तक की कोशिश की गई। टीम कनेक्शन काटने पहुंची थी, इससे लोग भड़क गए। 
विज्ञापन


बता दें कि बिजली विभाग की टीम गुरुवार को बकाए बिल पर कनेक्शन काटने पहुंची थी। मामला कंपू थाने के अवाडपुरा मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि अवाडपुरा मोहल्ले में बिजली कर्मचारी एक उपभोक्ता का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट रहे थे, तभी महिलाओं और पुरुषों ने टीम को घेर लिया। गाली-गलौज और मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति गार्ड की पिस्टल छीन रहे लोगों को हटाने लगा, तो वे उसी से झगड़ गए। कुछ और लोगों ने आगे आकर बीचबचाव किया। 

दोनों पक्ष पहुंचे थाने
बिजली कर्मचारी और गार्ड ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का केस किया है। वहीं महिलाओं ने भी थाने पहुंचकर कहा कि कर्मचारी उनके घर में जबरदस्ती घुसकर बदतमीजी कर रहे थे। विरोध करने पर पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी। कंपू थाना सर्किल के सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें