फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: गजब हो गया...IAS अफसर का पालतू कुत्ता गायब, पुलिस तलाश में जुटी, पोस्टर भी लगाए

Sat, 01 Apr 2023 10:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक गजब का मामला सामने आया है। यहां एक आईएएस कैडर के अधिकारी का पालतू कुत्ता गायब हो गया। गजब तो यह है कि पुलिस 36 घंटे से लापता कुत्ते की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
IAS अफसर का पालतू कुत्ता गायब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में पुलिस बीते छत्तीस घंटे से लापता हुए एक पालतू कुत्ते की तलाश में दिन-रात एक किए हुए है। लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। यह कुत्ता कार से दिल्ली से भोपाल जा रहा था। लेकिन ग्वालियर जिले में जंप करके भाग निकला। यह डॉग मध्यप्रदेश कैडर के एक आईएएस अधिकारी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार द्वारा दिल्ली के लिए दो कुत्ते ले जाए जा रहे थे। कार में सवार लोगों ने खाना खाने के लिए ग्वालियर के बिलौआ इलाके में एक ढाबे पर कार को रोका और खाना खाने के लिए बैठ गए। इस बीच अचानक दोनों कुत्ते चैन छुड़ाकर भाग निकले। स्टॉफ के लोग कुत्तों के पीछे भागकर भी गए। एक किलोमीटर आगे जाकर एक कुत्ता तो उनके हाथ लग गया, लेकिन दूसरा अभी तक हाथ नहीं लगा है।

बताया गया है कि यह दोनों कुत्ते भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राहुल द्विवेदी के थे। राहुल अभी दिल्ली में पदस्थ हैं और वे मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर अनय द्विवेदी के भाई बताए जा रहे हैं। अनय द्विवेदी ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त रह चुके हैं। वहीं, इस मामले में विलुआ थाना प्रभारी से जानकारी जुटाई तो उन्होंने बताया कि अभी पालतू कु्त्ता नहीं मिला है, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें