फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद है: बीवी को बीच सड़क पर ही शौहर तीन तलाक बोलकर चलता बना, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Tue, 18 Jun 2024 09:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में पति ने सड़क पर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक कह दिया और उसे छोड़कर चला गया। महिला ने पति पर पैसे के लिए तलाक दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में तीन तलाक का कानून बन तो गया है। लेकिन अभी भी कई लोग इसे मानने के लिए तैयार नहीं हैं। एक ताजा मामला ग्वालियर से आया है, जहां एक शौहर ने बीच सड़क पर ही अपनी बीवी को तीन तलाक बोल दिया और उसे छोड़कर चला गया। बीवी रोती बिलखती हुई अपने बच्चे को लेकर थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जिस तीन तलाक को लेकर भारत में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा था, उसे केंद्र सरकार ने कानून बनाकर रोकने का प्रयास किया है। बावजूद इसके कई लोग ऐसे हैं, जो अभी भी तीन तलाक के जरिए महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला ग्वालियर में देखने को मिला, जहां एक शौहर ने सड़क पर ही अपनी बीवी को तीन तलाक कह दिया और उसे छोड़कर चला गया। महिला ने शौहर पर पैसे के लिए तलाक दिए जाने का आरोप लगाया है।

दरअसल, ग्वालियर के बहोड़ापुर में रहने वाली सनोवर खान की शादी साल 2021 में आबिद खान के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि आबिद गाड़ी चलाता है और उसे एक और नई गाड़ी बनानी थी, जिसके लिए वह बार-बार पैसे की डिमांड कर रहा था। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, महिला बेहद परेशान है और पुलिस ने उसे कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। महिला ने खुदकुशी करने की भी धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें