फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: होटल में गुप्त कैमरे से वीडियो बनाकर युवक से ब्लैकमेलिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 08:43 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

आरोपियों ने युवक से एक लाख रुपये की मांग की और दबाव में आकर उसने पांच हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड इंजीनियरिंग छात्रा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के एक होटल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां होटल के कमरे में गुप्त कैमरा लगाकर युवक-युवती का अश्लील वीडियो बनाया गया। वीडियो के सहारे आरोपियों ने पीड़ित युवक को ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये की मांग की। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक ने डर के चलते आरोपियों को ऑनलाइन पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की मास्टरमाइंड युवती की सहेली समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक अपनी दोस्त के साथ होटल विराट के कमरे में ठहरा हुआ था। इस दौरान उसकी दोस्त की इंजीनियरिंग की छात्रा सहेली ने पहले से ही योजना के तहत होटल का कमरा बुक कराया था। कमरे में पहले से एक गुप्त कैमरा फिट किया गया था, जिससे पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई। बाद में आरोपियों ने यह वीडियो युवक को भेजकर उसे बदनाम करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की फिरौती मांगी।

युवक ब्लैकमेलिंग के डर से मानसिक दबाव में आ गया और उसने आरोपियों को पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। हालांकि रकम बढ़ती मांग और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर युवक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और साइबर टीम की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे षड्यंत्र की मास्टरमाइंड इंजीनियरिंग की छात्रा थी। उसने अपनी सहेली को होटल बुलाने की योजना बनाई थी और अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर कमरे में गुप्त कैमरा लगाया था। उसका उद्देश्य पीड़ित युवक को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठना था। विश्वविद्यालय सीएसपी हिना खान ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं कैमरा जब्त किया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपियों ने इस तरह के और भी वारदात को अंजाम दिया है या किसी और को ब्लैकमेल किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें