फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: ग्वालियर की सृष्टि गोयल ने UPSC में हासिल की 160वीं रैंक, समय का सही प्रबंधन बना सफलता की कुंजी

Fri, 06 Mar 2026 09:39 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर की सृष्टि गोयल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल की। उन्होंने अधिकतर तैयारी घर से ही की और एक साल दिल्ली में पढ़ाई की। सृष्टि ने लक्ष्य, समय प्रबंधन और सोशल मीडिया से दूरी को सफलता का मंत्र बताया। उनकी सफलता से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
ग्वालियर की सृष्टि गोयल ने यूपीएससी में 160 वीं रैंक हासिल की
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी में सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। ग्वालियर की सृष्टि गोयल भी चयनित हो गई हैं। सृष्टि का कहना है कि उन्होंने ज्यादातर अपनी तैयारी घर पर ही रहकर की है। उनके पिता सराफा कारोबारी हैं और ग्वालियर के मुरार इलाके में रहते हैं। सृष्टि ने बताया कि पढ़ाई के लिए सही मैनेजमेंट जरूरी है।ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान भी आंखों को आराम देने की जरूरत है। 

विज्ञापन


श्रृष्टि गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि वे पिछले पांच साल से यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने एक साल दिल्ली में तैयारी की और उसके बाद घर पर ही तैयारी करती रहीं। सृष्टि गोयल ने बताया कि कई बार ऐसा लगा कि यूपीएससी निकालना बहुत कठिन है इसलिए कहीं दूसरा रास्ता पकड़ लेते हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार मेहनत रंग लाई।

ये भी पढ़ें- भोपाल के ईशान भटनागर ने छुआ आसमान, AIR के टॉप-5 में बनाई अपनी जगह
विज्ञापन


सृष्टि गोयल ने बताया कि अगर मन में विश्वास और लक्ष्य आपका मजबूत है तो आपको सफलता हासिल करने में कोई नहीं रोक सकता है। यूपीएससी की तैयारी करने में उन्होंने समय को एक लिमिट में रखा और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। सृष्टि गोयल ने उन छात्रों के लिए भी संदेश दिया जो लोग पिछले कई साल से यूपीएससी की तैयारी कर रही है, लेकिन सफलता हासिल नहीं हो पा रही। सृष्टि गोयल ने बताया कि पूरी रात भर पढ़ने की बजाय प्लानिंग के जरिए अपना गोल बनाकर तैयारी करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


सस्ती गोयल के पिता सर्राफा व्यापारी हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं। परिवार में इकलौती सृष्टि गोयल ने यूपीएससी क्रैक की है। गोयल की सफलता से उनके माता-पिता दादा दादी बेहद खुश हैं और रिश्तेदारों दोस्त-यारों से बधाई के संदेश आ रहे हैं।

सृष्टि की सफलता पर जश्न मनाते परिजन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें