फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: सड़क खोदने के दौरान फटी गैस पाइप लाइन, आग भड़कने से चौपाटी पर मची अफरा-तफरी

Wed, 05 Jul 2023 10:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पॉश इलाके में फूलबाग चौराहे के पास चौपाटी रोड पर काम चल रहा है। जब इस सड़क को जेसीबी के द्वारा खोदा जा रहा था तो उसी दौरान अंदर गैस की पाइप लाइन फट गई। इससे पाइप लाइन में आग लग गई। आधे घंटे तक आग धधकती रही। 
विज्ञापन
गैस पाइप लाइन में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चौपाटी के पास सड़क खोदने के दौरान गैस की पाइप लाइन फट गई, जिससे अचानक आग भड़क उठी। गैस पाइपलाइन में आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरे इलाके में दहशत मच गई। गैस की पाइप लाइन में यह भीषण आग लगभग आधा घंटे तक जलती रही। उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि शहर के सबसे पॉश इलाके में फूलबाग चौराहे के पास चौपाटी रोड पर काम चल रहा है। जब इस सड़क को जेसीबी के द्वारा खोदा जा रहा था तो उसी दौरान अंदर गैस की पाइप लाइन फट गई। अचानक गैस की पाइप लाइन फटने के कारण गैस रिसाव होने लगा और गड्ढे के अंदर मौजूद मजदूरों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। थोड़ी देर बाद इसमें अचानक भीषण आग लग गई। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जहां यह आग लगी थी वह रास्ता चारों चौराहों को जोड़ता है। इसलिए चारों तरफ से आने वाले राहगीर वहीं थम गए। गैस की पाइप लाइन में यह आग लगभग आधा घंटे तक ज्वाला की तरह धधकती रही। 

सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी राहगीरों को वहां से दूर किया। लगभग आधा घंटे बाद गैस की पाइप लाइन को बंद करवाया गया। उसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि गड्ढा खोदते समय पाइप लाइन फट गई। इस कारण यह हादसा हुआ लेकिन गनीमत रही कि समय पर मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें