फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: परिवहन आरक्षक के घर छापेमारी को लेकर बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, मामले की जांच ED से कराओ

Mon, 23 Dec 2024 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि आज प्रदेश भर में भाजपा के भवन हर जिले में बन रहे हैं, नेताओं के अस्पताल बन रहे हैं। यह सब परिवहन घोटाला के रुपए का हिस्सा ही है।
विज्ञापन
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में परिवहन आरक्षक की घर छापेमारी को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से मामले की जांच ED से कराए जाने की मांग की है। डॉ. गोविंद सिंह का आरोप है कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार अकेले सौरभ शर्मा के बस की बात नही है, इसमें अफ़सर और भाजपा के नेता शामिल हैं।
विज्ञापन



डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि आज प्रदेश भर में भाजपा के भवन हर जिले में बन रहे हैं, नेताओं के अस्पताल बन रहे हैं। यह सब परिवहन घोटाला के रुपए का हिस्सा ही है। एक पुराना गीत हुआ करता था मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पर आज यह गाना सटीक बैठ रहा है, क्योंकि भोपाल की धरती सोना-चांदी-नकदी उगल रही है।

डॉ. गोविंद सिंह ने सवाल खड़ा करते हुए यह भी कहा है कि लोकायुक्त और जांच एजेंसी ने इतने बड़े भ्रष्टाचार को अब तक क्यों नही पकड़ा। प्रदेश के सभी RTO बेरियल बंद होने के बाद भी वहां वसूली चल रही है। IT टीम  द्वारा बरामद की गई डायरी में बहुत से नाम हैं। उनको बेनकाब करने के साथ जल्द से जल्द सौरभ को गिरफ्तार करना चाहिए। यही वजह है कि अमित शाह से अनुरोध है कि ED कांग्रेस नेताओं के पास बहुत जल्दी पहुंचती है। अब इस मामले की जांच भी ED को सौंप दीजिए। CM मोहन यादव जी से अनुरोध है इसकी जांच कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें