फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Crime News: 88 साल की बुजुर्ग की मौत, पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया, फिर सामने आया 'जल्लाद' बेटों का सच

Sun, 22 Dec 2024 05:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior Crime News: 80 साल की मां को साथ रखकर उनकी सेवा न करनी पड़े इससे बचने के लिए ग्वालियर में दो बेटों ने मां की हत्या कर दी। शराब पीकर दोनों ने गला घोंटकर मां को मार डाला। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
ग्वालियर में मां की हत्या। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gwalior Crime News:ग्वालियर में दो बेटों ने अपनी 88 वर्षीय वृद्ध मां का गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों बेटे अपनी मां को साथ रखना नहीं चाहते थे और उनकी सेवा करने से भी बचते थे, इसी कारण उन्होंने मां की हत्या कर दी। पड़ोसियों की सूचना पर अंतिम संस्कार से पहले पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसकी रिपोर्ट में पूरी घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर थाना क्षेत्र की राय कॉलोनी में रहने वाली 88 वर्षीय कमला कोष्ठा अपने दो बेटों डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के साथ रह रही थीं। अचानक उनकी मृत्यु हो गई। दोनों बेटे इसे प्राकृतिक मृत्यु बताकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन पड़ोसियों को कुछ शंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अंतिम संस्कार से पहले मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया। इसके बाद शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शराब पीकर घोंट दिया गला  
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दोनों बेटे अपनी वृद्ध मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे और उनकी सेवा करने से बचते थे। इसी बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। दोनों भाइयों ने घटना के दिन शराब पी और नशे में अपनी मां का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटे, डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा, के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें