फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Crime News: फौजी की पत्नी से दो युवक कई साल से कर रहे थे गैंगरेप, दो लाख रुपये भी हड़पे, एक गिरफ्तार

Sun, 22 May 2022 09:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले वीडियो बनाया फिर उसी का हवाला देकर कई सालों तक फौजी की पत्नी का रेप करते रहे। महिला से दो लाख रुपये भी ऐंठे गए हैं। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में आर्मी जवान की पत्नी ने दो युवकों पर गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों ने पहले वीडियो बनाया फिर उसी का हवाला देकर करीब चार साल तक रेप करते रहे। महिला से दो लाख रुपये भी ऐंठे गए हैं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर के मुरार की हरिओम कॉलोनी का है। 36 वर्षीय महिला ने गोविंद थापक और धर्मेन्द्र उर्फ धर्मा रजक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी मुरार शैलेन्द्र भार्गव का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति सेना में हैं। उसके दो बच्चे भी है। फरवरी 2018 में महिला सेल्समैन गोविंद थापक से ग्वालियर के व्यापार मेले में मिली थी। गैस फिटिंग करने के नाम पर गोविंद ने महिला से एड्रेस व मोबाइल नंबर ले लिया। तीन दिन बाद वह महिला के घर पहुंचा और गैस फिटिंग करके चला गया। दो दिन बाद वह गैस चैक करने के बहाने घर आया। उसने महिला को अकेला पाकर गले पर पेंचकस अड़ाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। उसने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप करने लगा।
विज्ञापन

 
महिला ने पुलिस को बताया कि 2020 में आरोपी गोविंद अपने एक दोस्त धर्मेन्द्र उर्फ धर्मा रजक को भी लेकर महिला के घर पहुंच गया। यहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। मौका देखकर उसके दोस्त ने भी कई बार रेप किया। महिला ने पुलिस को बताया कि बदनामी के डर से वो चुप रही। 2021 में पति का ट्रांसफर जोधपुर हो गया। जब वह पति के पास गई, तो आरोपी वहां भी पहुंच गए। यहां दो लाख रुपये भी ले लिए। आरोपी 20 मई तक महिला से गैंगरेप करते रहे। परेशान होकर महिला ने पति को फोन पर आपबीती सुना दी। इसके बाद मुरार थाने पहुंचकर शिकायत की। सीएसपी रत्नेश सिंह तोमर ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें