फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Crime: अंतरराज्यीय गैंग के चार इनामी सदस्य गिरफ्तार, पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा

Mon, 10 Jul 2023 06:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior Crime: मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले की पनिहार थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के चार इनामी सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने कई मामलों के खुलासे किए।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल सहित पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में पनिहार थाना पुलिस ने डकैती की घटना का पर्दाफाश करते हुए रायपुर बांध के पास डकैती की घटना करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एडीजीपी ग्वालियर जोन द्वारा इन आरोपियों के खिलाफ 30 हजार का इनाम भी घोषित किया था। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने पनिहार थाना पुलिस द्वारा की गई इस पूरी कार्रवाई का खुलासा किया।
विज्ञापन


एसपी चंदेल ने बताया कि घटना में मुख्य आरोपियों द्वारा स्थानीय होने के कारण एकांत जगह पर ट्रैक्टर होने की रेकी की जाती थी। फिर मुरैना और शिवपुरी के अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया जाता था। उनके द्वारा लूटे गए ट्रैक्टर को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बेचा गया था। इस पर पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के चार आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक ग्राम जखौदी घाटी गांव जिला ग्वालियर, दूसरा ग्राम विजयपुरा बामौर जिला मुरैना, तीसरा ग्राम पचौखरा सरायछोला जिला मुरैना तथा चौथा ग्राम गुनाया सुभाषपुरा जिला शिवपुरी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस टीम द्वारा लूटा गया मैसी कंपनी का ट्रैक्टर व घटना में प्रयुक्त एक रेनॉल्ट कंपनी की ट्राइबर कार, एक 315 बोर की अदिया, एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड, एक मोटर साइकिल, नगद रकम 10250 रुपये बरामद किये गये हैं। पकड़े गये अंतर्राज्यीय गैंग के चार सदस्यों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अन्य घटनाओं का भी खुलासा हुआ है, जिसमें उनके द्वारा एक ट्रैक्टर डकैती घटना कारित करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर बदमाशों से उनके अन्य साथियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों द्वारा पुलिस से बचने के लिए सामान्यतः घटनाएं जंगली क्षेत्र में अंजाम दी जाती थी, जिससे फरियादी को पुलिस तक पहुंचने में समय लगता था और गैंग ठिकाने तक पहुंच जाती थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें