फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: CM मोहन यादव ने ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में मृतकों के प्रति जताई संवेदना, परिजनों को दी आर्थिक मदद

Sun, 15 Dec 2024 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के घाटीगांव विकासखंड के अंतर्गत आंतरी-तिलावली तिराहे पर शनिवार रात को हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में कैथ गांव के चार निवासियों की मौत हो गई। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन

 
आर्थिक सहायता और राहत के निर्देश
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। दुर्घटना के बाद घायलों को जेएएच ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया, जहां अस्पताल प्रबंधन को उनके इलाज में कोई कमी न आने देने के सख्त निर्देश दिए गए।
 
मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से की प्रार्थना
डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना कर कहा कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात हुई इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चार व्यक्तियों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और राहत कार्यों को तत्परता से अंजाम दिया।
 
सरकार का रुख
मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ऐसे कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें