फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: शीत लहर की चपेट में ग्वालियर-चंबल अंचल, सरकारी और निजी स्कूल 11 बजे से ही खुलने के आदेश

Thu, 18 Jan 2024 11:19 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर

सार

ग्वालियर और चंबल संभाग को छोड़कर बाकी जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव का अधिकार एक बार फिर जिला कलेक्टरों को सौंप दिए हैं। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए ग्वालियर और चंबल संभाग के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 11 बजे से ही खुलेंगे। राज्य सरकार ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए इसकी समय सीमा 31 जनवरी तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
ग्वालियर-चंबल शीत लहर की चपेट में है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए ग्वालियर और चंबल संभाग के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 11 बजे से ही खुलेंगे। राज्य सरकार ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए इसकी समय सीमा 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। ग्वालियर और चंबल संभाग को छोड़कर बाकी जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव का अधिकार एक बार फिर जिला कलेक्टरों को सौंप दिए हैं। इसलिए बाकी जिलों में 21 जनवरी से स्कूल कितने बजे खुलेंगे, यह निर्णय जिला कलेक्टर ही लेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने सभी कलेक्टरों को जारी आदेश में कहा है कि 8 जनवरी 2024 को शीतलहर और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए 20 जनवरी तक के लिए स्कूलों के समय में बदलाव के संबंध में आदेश जारी किए गए थे। राज्य सरकार ने उक्त आदेश को निरस्त करते हुए शीतलहर और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए 31 जनवरी तक के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के संचालन के संबंध में निर्णय लिया है कि ग्वालियर और चंबल संभाग में आने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 11 बजे से संचालित किए जाएंगे।

जबकि बाकी जिलों के संबंधित कलेक्टर मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन का निर्णय ले सकेंगे। कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन समय सारणी अनुसार ही होगा। गौरतलब है कि पूर्व में जारी आदेश में राज्य सरकार ने कलेक्टरों से स्कूलों के समय में बदलाव के अधिकारी छीन लिए थे। कहा गया था कि स्कूलों के समय में बदलाव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रिंसीपल से चर्चा के बाद ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें