फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: ग्वालियर में 26 से होगी पांच दिवसीय तानसेन संगीत समारोह की शुरुआत

Sun, 20 Dec 2020 08:42 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, ग्वालियर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पांच दिवसीय तानसेन संगीत समारोह की शुरुआत 26 दिसंबर से ग्वालियर में होगी। हर साल होने वाले इस समारोह में इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से सीमित श्रोताओं को प्रवेश दिया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार की उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के एक अधिकारी ने यहां रविवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस समारोह में पहली बार प्रवेश पत्र से ही श्रोताओं को प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रोताओं की संख्या 300 से 350 तक सीमित रहेगी हालांकि इस कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'इस समारोह में भारतीय कलाकारों के साथ-साथ ब्रिटेन, मेक्सिको व ईरान के कलाकारों के भी आने की उम्मीद है।' अधिकारी ने बताया, 'समारोह की शुरुआत 26 दिसंबर को सुबह तानसेन की समाधि पर हरिकथा एवं मिलाद से होगी। इस बार के समारोह में कुल 8 संगीत सभाएं होंगी।'


अधिकारी ने कहा, पहली 7 संगीत सभाएं तानसेन की समाधि पर होंगी। आठवीं और आखिरी सभा 30 दिसंबर को तानसेन की जन्मस्थली बेहट में झिलमिल नदी के किनारे होगी। उन्होंने कहा कि इस समारोह का सीधा प्रसारण प्रदेश के संस्कृति विभाग के यूट्यूब चैनल और तानसेन समारोह के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। फेसबुक पेज पर भी प्रसारण किया जाएगा और क्यूआर कोड को स्कैन कर लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें