फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में शराबी की ठेके कर्मचारियों ने पीट-पीटकर की हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Sun, 18 Sep 2022 09:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक शराबी व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मामला हजारी थाना क्षेत्र का है। हत्या का आरोप शराब ठेका में कार्यरत कर्मचारियों पर लगा है। 
विज्ञापन
पीट-पीटकर हत्या। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इसी कड़ी में ग्वालियर जिले से एक हत्या की खबर सामने आई है। दरअसल, शहर में शराब की दुकान पर पहुंचे एक शराबी की ठेका कर्मचारियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के यादव धर्मकांटे की है। घटना उस वक्त हुई, जब शहर में पुलिस हाई अलर्ट पर थी।

विज्ञापन


शराब की दुकान और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या की वारदात कैद हुई है। हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने उसके शव को सड़क पर रखकर ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू ग्रेसिम विहार कॉलोनी निवासी 48 साल के श्याम शिवहरे की हत्या की गई है। श्याम शिवहरे को शराब की लत थी। यादव धर्मकांटे की शराब की दुकान पर अक्सर शराब पीने जाता था। वह शनिवार को दोपहर के वक्त शराब की दुकान पर गया था, लेकिन वहां से जिंदा वापस नहीं लौटा। दुकान स्टाफ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। श्याम को क्यों मारा इसकी वजह सामने नहीं आई है। दुकान और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट और हत्या करने की घटना कैद हुई है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें