फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Aadhar Card Viral: 'टॉमी' पर क्यों डीएम को देनी पड़ी सफाई? जानें कुत्ते के वायरल आधार कार्ड की पूरी कहानी

Mon, 01 Sep 2025 05:58 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजीब मामला सामने आया है। टॉमी नाम के कुत्ते का आधार कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आधार कार्ड पर कुत्ते का फोटो भी लगा हुआ है।पालनकर्ता कैलाश जायसवाल का नाम पिता की जगह लिखा है, जो डबरा के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
ये आधार कार्ड सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश में एक वायरल आधार कार्ड सबका ध्यान खींच रहा है। ये आधार कार्ड किसी इंसान का नहीं बल्कि टॉमी नाम के कुत्ते का है, जिसके मालिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में रहते हैं। सोमवार सुबह से ही एक आधार कार्ड का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये आधार एक कुत्ते का दिखाया गया है, जिसका नाम टॉमी जयसवाल लिखा है। पता के स्थान पर पालनकर्ता कैलाश जायसवाल का नाम है, जो डबरा के रहने वाले हैं। आधार कार्ड पर बाकायदा आधार नंबर और जन्मतिथि 25/12/2010 भी दिया गया है।
विज्ञापन


जब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो ख़बर प्रशासन के कानों तक भी पहुंची और ग्वालियर कलेक्टर की ओर से बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया गया। बताया गया कि, कुत्ते का आधार कार्ड बनने की बात निराधार है, आधार पोर्टल पर भी ऐसा कोई आधार पंजीकृत नहीं है। इस वायरल पोस्ट और प्रशासन के बयान पर जब रियलिटी चेक किया गया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई, डबरा के वार्ड-एक, सिमिरिया ताल इलाके में रहने वाले कैलाश जायसवाल से बात करने पर पता चला कि, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी उन्होंने ऐसा कोई आधारकार्ड बनवाया ही नहीं, लेकिन उस आधार कार्ड पर लिखा आधार नंबर जरूर जाना पहचाना था।

ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में जल्द गिरेगी कई कलेक्टरों पर गाज, बदल सकते है कई बड़े पदों पर बैठे अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश जायसवाल दी प्रतिक्रिया
कैलाश जायसवाल ने बताया कि उनका एक डॉग था, जिसका नाम टॉमी था। लेकिन डेढ़ साल पहले वह पैरालिसिस की वजह से गुज़र गया था। उन्होंने बताया की, उस आधार कार्ड पर लिखा नंबर उनके बेटे का मोबाइल नंबर है। इसमें आगे और पीछे दो शून्य लगाकर आधार कार्ड को एडिट किया गया था। हाल में ही मेरे बेटे की मौत हुई है, मैं वैसे काफी परेशान चल रहा हूं। मेरा ख़ुद का आधारकार्ड नहीं बन रहा तो कुत्ते का कहां से बनवाएंगे? 
 

ये आधार कार्ड सोशल मीडिया हो रहा है वायरल

ये भी पढ़ें- Indore: आपसी सहमति से घोषित हो जाएगी एमपीसीए की कार्यकारिणी, महाआर्यमन होंगे अध्यक्ष
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें