फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Bite: ग्वालियर में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम के चेहरे से मांस नोचकर चबा गया, ऑपरेशन के बाद बची जान

Tue, 11 Feb 2025 03:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में कुत्तों का आतंक अब कहर बन चुका है। बात अब नन्हे-मुन्ने बच्चों की जान पर आ गई है। रोजाना 300 से ज्यादा केस डॉग बाइट के ग्वालियर में आ रहे हैं। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा शिकार 12 साल से कम उम्र के मासूम बन रहे हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद सही हुआ बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के गोल पहाड़ियों में स्थित मेहंदी वाले सैयद इलाके में घटी, जहां सुबह मनोज प्रजापति का पांच साल का बेटा नरसिम्हा दुकान से बिस्किट लेने गया था। बच्चे के हाथ में क्रिकेट का प्लास्टिक बैट भी था, जो उसके हाथ से गिर गया। जब मासूम उसे उठाने के लिए झुका तो बिस्किट देख एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके चेहरे से मांस नोच कर चबा गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह उस कुत्ते से अलग कर बचाया।

विज्ञापन


इस हमले में बच्चे का पूरा लहुलुहान चेहरा देखते ही तुरंत परिजन उसे लेकर एक निजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे और आईसीयू में भर्ती कराया। बच्चे की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने सोमवार को उसका ऑपरेशन करने का फैसला किया और करीब डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई जा सकी।

निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर जितेंद्र ग्रोवर ने बताया कि जब बच्चा अस्पताल आया तो पूरी तरह लहूलुहान था। चेहरा साफ करने पर पता चला कि उसके घाव बहुत गहरे हैं। आंख के पास तक से कुत्ते ने मांस नोच लिया था। कुछ हिस्सों पर स्किन तक नहीं बची थी। इंफेक्शन का भी काफी खतरा था। ऐसे में प्लास्टिक सर्जन से भी इस बारे में ओपिनियन लिया गया और उनकी सलाह पर सर्जरी के दौरान कुछ हिस्सा छोड़ दिया गया है। क्योंकि उस हिस्से पर तुरंत सर्जरी नहीं की जा सकती। हालांकि, अच्छी बात यह है कि बच्चे की आंख सुरक्षित है। क्योंकि आंख के पास भी गहरे घाव थे।
विज्ञापन


डॉक्टर ग्रोवर के मुताबिक, इस बच्चे की हालत स्थिर है और इस सर्जरी में उसे 25 टांके आए हैं। सर्जरी के दौरान चेहरे का जो हिस्सा छोड़ा गया है, वहां कुछ दिन बाद प्लास्टिक सर्जरी के जरिए खाल लगायी जाएगी। तब तक उसे मॉनिटरिंग के लिए पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में शिफ़्ट किया गया है।

सात साल के रविकांत को आए थे 100 से जायदा टांके 
बता दें कि वैसे तो ग्वालियर में प्रतिदिन ही तीन से ज़्यादा केस डॉग बाइट के आ रहे हैं। लेकिन पंद्रह दिन में यह दूसरी घटना है। जब किसी आवारा कुत्ते ने मासूम पर इस कदर हमला किया है कि उसकी जान पर बन आई है। इससे पहले 25 जनवरी को भी रविकांत नाम के सात साल के मासूम बच्चे पर भी आवारा कुत्तों ने हमला किया था और उसके शरीर पर 17 जगह घाव किए थे। उसके सिर के पीछे की खाल तक चबा ली थी।

मासूम रविकांत को ऑपरेशन के दौरान 100 से ज़्यादा टांके आए थे। उसकी भी प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी थी। हालांकि, ताजा अपडेट में पता चला है कि उसका प्लास्टिक सर्जरी ऑपरेशन सफल रही है। सर्जरी के दौरान लगाई गई स्किन फिट बैठ गई है। अब डॉक्टर्स मासूम नरसिम्हा की प्लास्टिक सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें