फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में कोरोना का कहर, एक दिन में ही मिले छह संक्रमित, डॉक्टर हुए कोरोना पॉजिटिव

Tue, 10 Jun 2025 06:59 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

शहर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को 6 लोगों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। बद्रीनाथ से लौटे जिस युवक को रविवार को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी, सोमवार को उसकी पत्नी और 2 बच्चियों को भी कोरोना निकला।
विज्ञापन
ग्वालियर में कोरोना का कहर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में कोरोना लगातार तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। यहां सात दिन में छह कोरोना संक्रमित मिले थे, लेकिन बीती रात एक साथ छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। एक युवक रविवार को पॉजिटिव निकला था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी पत्नी और 13 व 14 साल की दो बच्चियों के सैंपल की जांच कराई। इनमें पत्नी और दोनों बच्चियां कोरोना पॉजिटिव निकलीं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को 6 लोगों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। बद्रीनाथ से लौटे जिस युवक को रविवार को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी, सोमवार को उसकी पत्नी और 2 बच्चियों को भी कोरोना निकला। इसके अलावा भोपाल से लौटे एक वृद्ध और दो महिलाओं की जांच में भी कोरोना पॉजिटिव निकला। शहर में पिछले 7 दिनों में कोरोना के 12 मरीज मिल चुके हैं। एमएच चौराहा मुरार का युवक 29 मई को बद्रीनाथ गया था और 6 जून को घर लौटा। बद्रीनाथ से लौटने के बाद से ही युवक को सर्दी-जुकाम व बुखार आ रहा था। कोरोना की जांच में वह संक्रमित निकला।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों गहराता गया सोनम पर पुलिस को शक, पांच पाइंट में समझें वो बातें जिसने कसा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुढ़ागुढ़ी का नाका क्षेत्र की 42 वर्षीय महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। पीड़िता के संपर्क में आने से उसके परिवार के 3 सदस्यों को भी कोरोना हो गया। शिंदे की छावनी की 71 वर्षीय वृद्धा भोपाल से लौटी थी। दुर्गापुरी की 33 वर्षीय महिला को जुकाम, खांसी और बुखार ठीक नहीं हो रहा था। इन दोनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मंगलवार को 6 नए कोरोना मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें