फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश: पिता-बेटा समेत 4 गिरफ्तार, व्यापारी से लूटे सोने के गहने; जानें मामला

Sat, 07 Mar 2026 04:40 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में हनी ट्रैप के जरिए कोटा के ऑटो पार्ट्स व्यापारी और रामलीला कलाकार से सोने के गहने लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कांग्रेस नेत्री सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने चारो आरोपी नेत्री, पति, बेटी और दामाद को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में हनी ट्रैप के जरिए कोटा के ऑटो पार्ट्स व्यापारी और रामलीला कलाकार भरत भुटानी से सोने के गहने छीनने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है।आरोपियों में कांग्रेस नेत्री रीता आर्य, उनके पति राजेंद्र बुंदेला, बेटी निधि आर्य और दामाद विशाल आर्य शामिल हैं। पुलिस ने चारों को कांच मिल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजस्थान निवासी भरत भुटानी को गांधीनगर स्थित आई-82 स्थित घर पर बुलाया गया था। यहां रीता आर्य ने अपने पति, बेटी और दामाद के साथ मिलकर पहले से योजना बनाई थी। पुलिस पूछताछ में रीता आर्य ने बताया कि भरत भुटानी से उनकी दोस्ती इंदौर निवासी सहेली नेहा ने करवाई थी। भरत इन दिनों रामलीला में काम करने के लिए ग्वालियर आए हुए थे।

कपड़ा बांधकर कमरे में घुस आए
भरत भुटानी रीता के घर पहुंचे। रीता और उनकी बेटी निधि ने उन्हें मेहमान की तरह बैठाया और बाद में रीता उन्हें कमरे में ले गईं। इसी दौरान रसोई में छिपे राजेंद्र और विशाल मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में घुस आए। दोनों ने मोबाइल में रिकॉर्डिंग चालू कर भरत पर आरोप लगाए और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने भरत के हाथ से अंगूठी, कड़ा और गले से सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: बैंक से 6 साल पहले मृत व्यक्ति के खाते से निकले हजारों रुपये, इन तीन कर्मचारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही
पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि घटना के बाद भरत भुटानी ने शुरुआत में लूट की कहानी बताई थी। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें राजेंद्र और विशाल चेहरा छिपाकर भागते दिखाई दिए। वह कुछ देर बाद रीता और निधि भी उनके ठिकाने पर पहुंचती नजर आईं। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से व्यापारी भरत भुटानी से छीने गए सोने के गहने भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें