फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiranga Yatra: ग्वालियर में सीएम मोहन यादव हाथों में तिरंगा लेकर निकले, लोगों ने फूलों से किया स्वागत

Mon, 11 Aug 2025 10:11 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ग्वालियर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। सैकड़ों नागरिक, स्कूली बच्चे, सेना, पुलिस व सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। यात्रा देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग निकली, जिससे पूरा मार्ग तिरंगामय हो गया। 
विज्ञापन
ग्वालियर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस से चार दिन पहले सोमवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शहरभर के नागरिक हाथों में तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया और यात्रा में पूरे समय मौजूद रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महापुरुषों, देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में बैठे बच्चों पर पुष्पवर्षा की और बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सेवा के स्वर के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों वाहन चालक शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- वीडी शर्मा ने तिरंगा और स्वदेशी उत्पाद खरीदा, बोले- घर-घर में देशभक्ति का जज्बा हैं
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सशस्त्र सेनाओं ने पहलगाम में हुई घटना के बाद, देश के नागरिकों के साथ खड़े रहते हुए पाकिस्तान के घर में घुसकर मारने का पराक्रम दिखाया। इस बार आतंकवादियों के घर में घुसकर मारने का काम किया। यह भव्य तिरंगा यात्रा सिटी सेंटर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया तिराहा से दोपहर 3 बजे शुरू हुई। यह यात्रा आकाशवाणी होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय तक पहुंची। यात्रा की शुरुआत से पहले दोपहर दो बजे से देशभक्ति से ओतप्रोत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
विज्ञापन


इस यात्रा में सेना, पुलिस बल, एनसीसी की सभी विंग्स, पूर्व सैनिक, स्कूली विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इसके अलावा बाइकर्स भी हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा का हिस्सा बने। यात्रा मार्ग को पूरी तरह तिरंगामय सजावट से सुसज्जित किया गया था। तिरंगा यात्रा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित एकात्म मानव दर्शन हीरक जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए।

ग्वालियर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें