फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: भीम आर्मी चीफ का बड़ा बयान, कहा- MP विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से लड़ेगे, उठाएंगे बहुजन के मुद्दे

Tue, 20 Dec 2022 05:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

अगले साल मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति-जनजाति के वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी-कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं, अब भीम आर्मी ने भी चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर इनकी चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद रावण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण आज ग्वालियर पहुंचे। सूचना मिलते ही भीम आर्मी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए। वे यहां एक रैली को भी संबोधित किए।

विज्ञापन


भीम आर्मी चीफ रावण ने कहा, साल 2023 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भीम आर्मी पूरी मजबूती के साथ संगठन खड़ा करके भागीदारी करेगी और बहुजन समाज के मुद्दों को विधानसभा चुनाव में उठाएगी। पठान मूवी विवाद पर रावण ने कहा, यह सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए खड़ा किया गया है।

पठान मूवी के गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा केसरिया वस्त्र पहन कर किए गए डांस को लेकर हिंदूवादी संगठनों द्वारा मचाए जा रहे हो हल्ला और पठान मूवी के बायकाट के सवाल पर उन्होंने कहा, बहुजन समाज को इन मुद्दों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। समाज का ध्यान हटाने के लिए इस तरह के मुद्दे खड़े किए जाते हैं, जिनका समाज से कोई सरोकार नहीं है। भीम आर्मी इस तरह के मुद्दों पर कोई स्टैंड नहीं लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें