मध्यप्रदेश के ग्वालियर के भितरवार में किसानों से ठगी करने वाले व्यापारी के खिलाफ नए कृषि कानून के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। बता दें कि व्यापारी किसानों से लाखों रुपये की ठगी के बाद फरार हो गया था। किसानों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे थाने में हाजिर होने को कहा था लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर की नीलामी कर पीड़ित किसानों को कुछ रुपये दे दिए।