फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: जज की कार से VC को अस्पताल पहुंचाने वाले छात्रों पर केस दर्ज, ABVP ने यूनिवर्सिटी में डाला पड़ाव

Tue, 12 Dec 2023 06:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ट्रेन में तबीयत बिगड़ने पर छात्रों ने स्टेशन में खड़ी जज की कार से वाइस चांसलर को अस्पताल पहुंचाया। बिना परमीशान जज की कार ले जाने पर छात्रों पर FIR दर्ज होने होने बाद ABVP ने यूनिवर्सिटी में हंगामा किया।
विज्ञापन
यूनीवर्सिटी में हंगामा पत्रकार वार्ता करते एबीवीपी के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को जज की कार में बिना परमिशन डालकर इलाज के लिए ले जाने पर पुलिस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो छात्रों पर कार्रवाई की है। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देर रात पड़ाव थाना पर हंगामा कर घेराव कर दिया है। इनका कहना है कि उनके साथियों ने किसी की जान बचाने के लिए यह कदम उठाया था, इसके बाद भी उन पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल शिवपुरी की पीके यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो रणजीत सिंह दिल्ली से झांसी जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुए थे, रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने पर छात्रों ने उन्हें ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतारा। काफी देर तक एंबुलेंस और अन्य साधन नहीं मिलने पर छात्र रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी एक गाड़ी में उनको लेकर गए थे। यह गाड़ी हाईकोर्ट के माननीय जज की थी और गाड़ी के चालक ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी और पुलिस ने थोड़ी देर बाद जया रोग चिकित्सालय के बाहर से गाड़ी बरामद की थी।

इस मामले में पुलिस ने गाड़ी ले जाने वाले छात्रों पर मामला दर्ज कर उन पर कार्रवाई की है। इससे नाराज छात्रों ने देर रात 1:00 बजे तक ग्वालियर के पड़ाव थाने के बाहर धरना देकर हंगामा किया गया। नाराज छात्रों को मनाने के लिए यहां पूरे शहर की पुलिस को भेज दिया गया, लेकिन छात्र टस से मस नहीं हुए। 
विज्ञापन


बीमार की मदद की फिर कार्रवाई क्यों?
एबीवीपी के छात्रों का कहना है कि उन्होंने तो बीमार की मदद की है तो उल्टे उनके ऊपर कार्रवाई क्यों की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक जादौन का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के विरोध में एबीवीपी के छात्रों द्वारा थाने के बाहर धरना दिया गया है हम उनके संपर्क में हैं और उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें