फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: फिल्टर लगी दूल्हे की फोटो दिखाया, ऐन मौके पर टूटी शादी…अब दुल्हन के फैसले पर बेरंग लौटी बारात

Sat, 20 Apr 2024 08:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: ग्वालियर में विवाह के दौरान तब अप्रिय स्थिति पैदा हो गई, जब एक दुल्हन ने यह कहते हुए दूल्हा के गले में वरमाला डालने से इनकार कर दिया कि दूल्हा उसे पसंद नहीं है। जिस लड़के की फोटो दिखाई थी वह फिल्टर लगाकर तैयार की गई थी, जिसमे युवक सुंदर दिख रहा था।
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में शादी के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां लड़की ने फेरों के दौरान जब लड़के की शक्ल देखी तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। यही नहीं लड़की ने वरपक्ष पर यह आरोप भी लगा दिया कि शादी पक्की होने के समय जो फोटो उसे दिखाया गया था वो मोबाइल से फिल्टर किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि आगया निवासी युवती ममता की शादी ग्वालियर के उटीला गांव में रहने वाले अनिल चौहान से तय हुई थी। शादी तय करने के समय युवती के स्वजन से लड़के की मुलाकात हुई थी। वहीं युवती को मोबाइल पर ही फोटो दिखाकर शादी पक्की कर दी थी, लेकिन जब दूल्हा दुल्हन शादी के समय स्टेज पर आए तो दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखकर शादी से ही इनकार कर दिया और जयमाला भी हटा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी हंगामा हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने वर वधू पक्ष के बीच समझौता कराया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी करने से इनकार कर दिया।

इससे अच्छा मरना पसंद करूं: दुल्हन
हंगामे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन ने बताया जो फोटो उसे दिखाई थी उसमें लड़का अलग था और उसकी सिर्फ फोन पर बात हुई है। इस लड़के से वह बिल्कुल भी शादी नहीं करेगी। इससे शादी करने से अच्छा वह मरना पसंद करेगी। बात नहीं बनी तो दुल्हन पक्ष ने जो सामान दिया था उसे दूल्हा पक्ष ने वापस कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें