फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: नाराज दामाद ने सास की स्कूटी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इस बात से हो गया था नाराज

Fri, 03 Oct 2025 09:54 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में पत्नी को मायके से न भेजने पर नाराज दामाद रवि आदिवासी ने सास की स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। स्कूटी पूरी तरह जल गई। CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान हुई। झांसी रोड थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सास की स्कूटी जलकर खाक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी को साथ न भेजने से नाराज दामाद ने सास की स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। ग्वालियर की झांसी रोड थाना पुलिस ने शिकायती आवेदन पर जांच करने के बाद दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस को एक दिन पहले ही घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।

विज्ञापन


झांसी रोड थाना क्षेत्र की आदिवासी मोहल्ला गली नंबर पांच निवासी जानकी आदिवासी पत्नी अमर सिंह ने शिकायत की थी कि कुछ माह पूर्व उसने अपनी बेटी पूजा की शादी हरिशंकर पुरम निवासी रवि आदिवासी से की थी। दो तीन महीने बाद ही रवि अपनी पत्नी पूजा से मारपीट करने लगा, तो नाराज होकर पूजा अपने मायके आ गई।

ये भी पढ़ें-  ग्वालियर में फर्जी TI और दो नकली सिपाही गिरफ्तार, हाइवे पर RTO टीम बनकर वसूली की थी तैयारी
विज्ञापन


कुछ दिन पहले रवि उनके घर आया और पूजा को ले जाने की जिद करने लगा। पूजा गर्भवती है और रवि द्वारा मारपीट करने के कारण उन्होंने उसे भेजने से मना कर दिया। इस पर रवि ने विवाद किया। उस समय तो वह चला गया, लेकिन अगले दिन प्रात: चार बजे आया और जानकी के घर के बाहर खड़ी स्कूटी एमपी 07-एसजे-3990 को आग लगा दी। इससे स्कूटी जलकर खाक हो गई। उस समय CCTV कैमरे चेक नहीं हो पाए थे। एक दिन पहले जब पुलिस ने आसपास लगे CCTV खंगाले तो पता चला कि घटना से पहले वहां पर जानकी का दामाद रवि आता और जाता नजर आया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने गुरुवार को आरोपी दामाद पर FIR दर्ज की है।
विज्ञापन


झांसी रोड थान प्रभारी शक्ति सिंह यादव का कहना है कि एक युवक ने पत्नी को मायके से न भेजने पर सास के घर के बाहर खड़ी स्कूटी को आग लगा दी। जांच के बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें