फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: सोशल मीडिया फ्रेंड ने दोस्ती का गलत फायदा उठाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, दो साल करता रहा शोषण

Mon, 31 Mar 2025 05:34 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया फ्रेंड ने महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी दो साल तक शोषण करता रहा और तलाक के लिए दबाव डालता रहा। तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ और गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के न्यू गणेश विहार कॉलोनी में सोशल मीडिया फ्रेंड ने दोस्ती का गलत फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने इस घटना के वीडियो भी बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। दो साल से यह सिलसिला जारी था, लेकिन अब तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी।

विज्ञापन


महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भिंड भेजी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को 20 साल का कारावास, न्यायालय ने दो-दो हजार का अर्थदंड भी लगाया
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर भिंड निवासी सतेन्द्र शर्मा उर्फ मिथुन से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और करीब एक साल पहले आरोपी उससे मिलने ग्वालियर आ गया। जब वह घर पर आया, तो दोस्ती के चलते उसे अंदर बैठाया, लेकिन आरोपी ने उसे अकेला देखकर जान से मारने की धमकी दी और रेप किया। इस दौरान उसने वीडियो और फोटो भी ले लिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सराफा में युवती से छेड़छाड़, बचाने आई बहन और दोस्त को भी मनचले ने पीटा

वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा। इसके अलावा आरोपी ने महिला को अपने दिव्यांग पति से तलाक लेने के लिए भी मजबूर किया, ताकि वह उससे शादी कर सके। लगातार ब्लैकमेलिंग और शोषण से परेशान होकर महिला आखिरकार पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें