ग्वालियर में नाबालिग को कट्टे की नोक पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे डरकर वह चुप रही। वे उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाने लगे। जिससे परेशान होकर नाबालिग ने परिजन को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर मंगलवार रात हजीरा थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-
मां ने दो बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, महिला बची लेकिन मासूमों की डूबने से हुई मौत
बता दें किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह घर से नाश्ता लेने के लिए निकली थी। लौटते वक्त चार शहर का नाका के पास उसे राहुल लोधी और कल्लू खां मिले। उन्होंने उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर जबरदस्ती एक्टिवा पर बैठा लिया। दोनों आरोपी नाबालिग को लेकर भिंड रोड पर दीनदयाल नगर में होटल अमेरिकन पहुंचे। यहां एक कमरे में ले जाकर उसे शराब पिलाई।फिर कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, इससे नाबालिग के हाथ-पैर सुन्न हो गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें-
दहेज के लिए पत्नी को सड़क पर दिया तलाक, पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज किया केस
सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने नाबालिग को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। धमकी से डरी सहमी नाबालिग ने चुप्पी साध ली। लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। होटल में मिलने के लिए बुलाने लगे। धमकाने लगे कि उनकी बात नहीं मानी तो नाबालिग को बदनाम कर देंगे। पीड़िता के मुताबिक मुरैना के रहने वाले राहुल और कल्लू उसे कोचिंग के बाहर अक्सर मिलते थे। उनसे सामान्य बातचीत होती थी।