फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में कब्रिस्तान के पास खुदाई में मिला ढाई सौ साल पुराना शिवलिंग, पूजा करने उमड़े लोग

Fri, 02 Dec 2022 05:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में एक कब्रिस्तान के पास खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिला है। इस खबर के फैलने के बाद लोग बड़ी संख्या में शिवलिंग की पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। शिवलिंग के 250 साल पुराने होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्वालियर में 250 साल पुराने शिवलिंग मिलने का दावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिव शिवलिंग मिला है। खुदाई में मिले शिवलिंग के करीब ढाई सौ साल पुराने होने का दावा किया जा रहा है। खुदाई में शिवलिंग मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, बड़ी संख्या में लोग यहां पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शहर के सागर ताल के पास कब्रिस्तान के नजदीक खुदाई के दौरान कुछ युवकों को शिवलिंग मिला है। युवक जब खुदाई कर रहे थे तो उस समय उन्हें कुछ आभास हुआ था और उसके बाद जब उन्होंने ऊपर से मिट्टी हटाई तो शिवलिंग नजर आया। और उसके बाद शिवलिंग को बाहर निकाला गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने की खबर मिली तो वहां सैकड़ों संख्या में लोग पहुंच गए और उसके बाद शिवलिंग को मौके पर ही स्थापित कर पूजा-अर्चना करने लगे।

 

स्थानीय लोगों का दावा है कि यह प्राचीन शिवलिंग आक्रमण के दौरान मलबे में दब गया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जहां पर यह शिवलिंग मिला है वहां पर मंदिर का निर्माण किया जाए। वहीं, प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच की जा रही है और शिवलिंग को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। वहीं, पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह शिवलिंग कितना पुराना है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह कितना प्राचीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें