फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: दिल्ली से लग्जरी कार से आते थे नकबजनी करने, अंतरराज्यीय गिरोह के पांच लोग गिरफ्तार, 70 साल का बुजुर्ग है मास्टरमाइंड

Mon, 21 Mar 2022 03:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिले की पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुरार क्षेत्र में हुई बड़ी नकबजनी की वारदात में इनकी तलाश की जा रही थी। चौंकाने वाली बात है कि गैंग का मास्टरमाइंड 70 साल का बुजुर्ग है। 1990 से ये चोरियों और नकबजनी की वारदात कर रहे थे।
 
विज्ञापन
पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराज्यीय चोर गैंग के पांच सदस्य ग्वालियर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मुरार क्षेत्र में हुई बड़ी नकबजनी की वारदात में इनकी तलाश की जा रही थी। चौंकाने वाली बात है कि गैंग का मास्टरमाइंड 70 साल का बुजुर्ग है। 1990 से ये चोरियों और नकबजनी की वारदात कर रहे थे।
विज्ञापन


ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने बताया है कि 70 साल के बुजुर्ग के नेतृत्व में ये गैंग वारदात कर रही थी। मास्टरमाइंड बुजुर्ग का नाम शकील खान है। इसके ऊपर दिल्ली में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। इसके साथ ही यह अंतरराज्यीय गैंग 1990 से लगातार चोरी और नकबजनी की वारदात को अंजाम देती आ रही है। पुलिस को इस गैंग ने पूछताछ में बताया कि गैंग दिल्ली से लग्जरी कारों में सवार होकर निकलते थे। उसके बाद यह जिस राज्य में वारदात करने घुसते, वहां की नंबर प्लेट लगा लेते थे।

ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने बताया कि बड़ी शातिर गैंग है। यह गैंग ग्वालियर में दर्जनभर वारदात कर चुकी है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस लगातार इस गैंग को पकड़ने के लिए जिले के साथ-साथ अन्य राज्यों में सक्रिय थीं। पड़ताल में मिली जानकारी के आधार पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस की टीमें दिल्ली भेजी गई थीं। पुलिस को मुखबिर की सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि इस गैंग का मास्टरमाइंड शकील खान के सहित चार अन्य सदस्य एक फ्लैट में रुके हुए हैं इसी के आधार पर पुलिस ने वहां दबिश दी और इनको गिरफ्तार कर लिया। इस गैंग से सोना-चांदी के जेवरात और 8 लाख रुपये सहित लॉक तोड़ने वाले औजार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इस गैंग के सरगना और मास्टरमाइंड शकील खान को भी गिरफ्तार किया है जिसकी उम्र 70 साल की है और यह गैंग सन 1990 से घटनाओं को अंजाम दे रही है। इस गैंग ने अब तक ग्वालियर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें