फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी गिरफ्तार, बैंक परिसर में हुई लूट में थे शामिल

Sun, 27 Oct 2019 03:30 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन
MP Police - फोटो : Social media
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार सुबह बिजौली हाईवे के पास मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने चार दिन पहले शहर के एक बैंक परिसर में एक व्यक्ति से 4.5 लाख रुपये लूट की वारदात की थी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि 23 अक्टूबर को सिटी सेंटर स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में एक गैस एजेंसी के मुनीम वासुदेव शर्मा को गोली मारकर बदमाशों ने 4.5 लाख रुपए लूटे थे। इसके बाद पुलिस की अपराध शाखा बदमाशों का सुराग लगाने में सक्रिय हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने संदेह के आधार पर शुक्रवार की रात धर्मेन्द्र जाट को पकड़ा। उससे मिली जानकारी पर पुलिस ने शनिवार सुबह बिजौली हाईवे के पास नवीन शर्मा की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घेराबंदी करने पर नवीन ने पिस्तौल से पुलिस पर गोलियां चलायीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को शासकीय जयारोग्य अस्पताल में भर्ती किया गया है।

भसीन ने बताया कि पुलिस बदमाशों से आगे पूछताछ कर रही है। इस गिरोह में स्थानीय और उत्तर प्रदेश के कई बदमाश शामिल हैं। गिरोह ने पिछले दो साल में लूट की कई वारदातें की हैं। इसी साल जुलाई में भी इसी गिरोह ने एटीएम में कैश भरने वाली वैन से लूट की थी और गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें