फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में रिश्ते तार-तार: घर में अकेली 10 साल की बच्ची से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, मां गई थी नाइट ड्यूटी पर

Sat, 07 May 2022 01:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में सौतेले पिता ने 10 साल की बालिका से रेप किया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।मां नर्स है, और नाइट ड्यूटी पर थी। तभी आरोपी ने बालिका से ज्यादती की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने बाला मामला सामने आया है। 10 साल की बेटी के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मासूम को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के विश्वविद्यालय क्षेत्र की एक कॉलोनी में 10 वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ रहती है। बालिका की मां शासकीय अस्पताल में नर्स के रूप में पदस्थ है। बच्ची की मां ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दूसरी शादी की है। शुक्रवार रात को बालिका की मां ड्यूटी पर गई थी और वह घर पर अकेली थी। सौतेला पिता रात को नशे में घर पर आया। देर रात आरोपी ने धमकाकर बालिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय बालिका ने विरोध भी जताया, लेकिन आरोपी पिता ने उससे मारपीट की। साथ ही धमकाया कि यदि इस बात का जिक्र किसी से किया तो उसकी हत्या कर देगा।
 
अगली सुबह करीब 6 बजे जब बच्ची की मां ड्यूटी से घर लौटी तो बालिका ने सारा घटनाक्रम बता दिया। मामले का पता चलते ही पीड़िता को लेकर उसकी मां विश्वविद्यालय थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मासूम को मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें