फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: प्राइमरी स्कूल टीचर 6 से अधिक कॉलेजों, मैरिज गार्डन का मालिक; EOW छापे में निकला करोड़पति

Sat, 26 Mar 2022 01:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक प्राइमरी टीचर पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा मारा है। टीचर कई कॉलेज संचालित कर रहा था। करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला है। 
विज्ञापन
ग्वालियर में प्राइमरी टीचर छह कॉलेजों का मालिक निकला। वह इस आलीशान रिहायशी इमारत में फ्लैट लेकर रहता है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने ग्वालियर में एक ऐसे प्राइमरी टीचर के घर छापा मारा है, जो लगभग 6 कॉलेजों का संचालक है। चार ठिकानों पर कार्यवाही की गई। उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली है। कॉलेजों के साथ-साथ उसका मैरिज गार्डन होने की जानकारी भी सामने आई है। 
विज्ञापन


ग्वालियर EOW टीम ने प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार के चार ठिकानों पर छापा मारा है। पता चला कि वह कई कॉलेजों का संचालक है। उसका एक मैरिज गार्डन भी है। कई ऑफिस भी चला रहा है। छह से अधिक फर्म भी वह संचालित कर रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आय के मुकाबले कई गुना संपत्ति होने की बात सामने आई है। सत्यम टॉवर स्थित फ्लैट में परमार रहता था, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जाती है। EOW डीएसपी सतीश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशांत सिंह परमार के सत्यम टॉवर स्थित फ्लैट पर छापा मारा था। वहां से कई दस्तावेज मिले हैं। चार ठिकानों पर कार्यवाही जारी है। दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। 

डीएसपी चतुर्वेदी ने कहा कि जांच चल रही है। पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि परमार ने आय के मुकाबले कितनी अधिक संपत्ति जमा कर रखी है। पेशे से वह प्राइमरी टीचर है। तृतीय श्रेणी कर्मचारी के पास करोड़ों की संपत्ति होना चौंकाने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें