फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: बेटी को बचाने लुटेरों से भिड़ी मां, चैन स्नेचिंग करने बच्ची पर ताना था कट्टा

Mon, 16 May 2022 08:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

काजल ने बताया कि जब उनकी दो साल की बेटी पर लुटेरों ने कट्टा ताना तो वह बर्दाश्त न कर सकीं और जान की परवाह किए बिना लुटेरों से भिड़ गई।
विज्ञापन
बेटी और पति के साथ काजल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एक मां अपनी दो साल की बेटी को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना लुटेरों से भिड़ गई। मां के साहस को देखते हुए लुटेरों वहां से भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लुटेरे वहां से भाग चुके थे। घटना ग्वालियर जिले की बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महाराजपुरा थाना इलाके के बीपी सिटी निवासी सचिन तोमर ग्वालियर के एडिशनल एसपी मृगाखी डेका के ऑफिस में तैनात हैं। उनकी पत्नी काजल तोमर अपनी दो साल की बेटी श्रव्या और पड़ोस में रहने वाली रिंकी और रिया के साथ रोजाना की तरह शनिवार को पार्क  घूमने जा रही थीं। घर से निकलकर वे जड़ेरूआ बांध के पास पहुंची कि इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आकर रूके, एक युवक बाइक से नीचे उतरा, वहीं दूसरा साथी बाइक मोड़कर खड़ा हो गया। दोनों ने हेलमेट लगाया था, उन्हें देखकर काजल ने तुरंत उनके बदमाश होने का अंदाजा लगा लिया। कुछ ही देर में एक लुटेरा काजल के पास पहुंचा और कट्टा निकालकर चैन उतारने को कहा। उसने उनकी दो साल की बेटी पर कट्टा अड़ा दिया। काजल ने सूझबूझ से काम लेते हुए तुरंत गले की चैन उतारी और कुछ दूरी पर फेंक दी। जैसे ही लुटेरा चैन उठाने के लिए मुड़ा काजल ने उसे पास पड़े पत्थर से हाथ पर मारा, जिससे कट्टा जमीन पर गिर गया। कट्टा गिरते ही लुटेरा भाग निकला। कुछ दूर आगे जाने के बाद लुटेरा फिर वापस आया और कट्टा लहराकर आतंक फैलाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान रिंकी और रिया ने दोनों लुटेरों पर पथराव कर उन्हें खदेड़ दिया। लुटेरे डरकर वहां से भाग निकले। 

काजल ने बताया कि जब उनकी दो साल की बेटी पर लुटेरों ने कट्टा ताना तो वह बर्दाश्त न कर सकीं और जान की परवाह किए बिना लुटेरों से भिड़ गई। फिलहाल पुलिस दोनों लुटेरों की तलाश करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें