फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 11 लाख रुपयों से ज्यादा की लूट, लट्ठ मारकर बैग छीनकर भागे अज्ञात बाइक सवार

Sun, 08 May 2022 08:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में दिन दहाड़े फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 11 लाख 77 हजार रुपयों की लूट का मामला सामने आया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसडीओपी के नेतृत्व में टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है, आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 11 लाख 77 हजार की लूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से अज्ञात बाइक सवारों ने 11 लाख 77 हजार रुपयों की लूट कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी के नेतृत्व में टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है,  आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर अंशुल गुप्ता कलेक्शन के 11 लाख 77 रुपये लेकर अपनी बाइक से अपने एक साथी के साथ जा रहे था। तभी शिक्षक कॉलोनी रोड स्थित जी एन गार्डन के पास बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने मैनेजर की बाइक पर पीछे बैठे युवक के सर में डंडा मारा, जिससे बाइक अनबैलेंस होकर गिर पड़ी और लुटेरे मैनेजर को लट्ठ मारकर पैसों से भरे बैग को छीन कर फरार हो गए। मैनेजर और उसके साथी ने भागते हुए उनका पीछा किया। लेकिन उन्होंने कट्टे से फायर कर दहशत फैलाई और मौके से भाग निकले। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

एसडीओपी विवेक शर्मा का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा। शहर के चारों तरफ नाकाबंदी कर दी है और हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मैनेजर अंशुल गुप्ता कैश कलेक्शन कर ऑफिस की तरफ जा रहे थे, लेकिन पहले से ही इन लुटेरों को इस बात का अंदाजा हो गया था कि मैनेजर अंशुल गुप्ता के बैग में पैसे हैं और उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें