भाजपा नेता कपिल मिश्रा मंगलवार को ग्वालियर में लव जिहाद के पर आधारिक फिल्म 'द कनवर्जन' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि लव जिहाद बेहद संवेदनशील विषय है, लेकिन इस पर कोई बात नहीं होती है, जबकि इस पर खुलकर बात होनी चाहिए, उन्होंने लोगों से अपील की, कि वह अपने बच्चे-बच्चियों को यह फिल्म अवश्य दिखाएं। भाजपा नेता ग्वालियर के जबरा में लव जिहाद का शिकार युवती के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अपराधी सुन लें बेटी अकेली नहीं है इसके साथ सभी लोग खड़े हैं, प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
देशभर में हनुमान चालीसा को लेकर हो रही राजनीति और राणा दंपती को जेल भेजे जाने के सवाल पर कहा कि हनुमान चालीसा में खुद तुलसीदास जी ने लिखा है कि आखिर हनुमान चालीसा से किन लोगों को दिक्कत होती है बस दुर्भाग्य है कि वर्तमान काल में वह लोग ठाकरे की संताने हैं। जहांगीरपुरी दंगे पर बोलते हुए कहा कपिल मिश्रा ने कहा कि वहां पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिम बड़ी संख्या में हैं इसीलिए हनुमान जयंती के दिन समारोह पर पथराव हुआ, उन्होंने कहा कि दिल्ली में कई ऐसे इलाके हैं जहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों का बाहुल्य है ऐसी जगह भी बुलडोजर चलना चाहिए।
दिग्विजय सिंह के कपिल मिश्रा के जाने पर दंगे होने के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह वही दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने कसाब को हिंदू बताने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 2611 पर पूरी किताब भी लिखी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जिहादियों के साथ खड़ी नजर आती है। वहीं, दिल्ली हिंसा पर आम आदमी पार्टी के बीजेपी पर आरोप लगाने के सवाल पर कहा कि पहले केजरीवाल कहते हैं कि रोहिंग्या मुसलमानों को बसाने में बीजेपी का हाथ है और जब बीजेपी सरकार उनके घरों पर बुलडोजर चलाती है तो उनके पेट में दर्द क्यों होता है? उनको तो चाहिए कि वह खुद अपना बुलडोजर भेजकर उन लोगों पर कार्रवाई करें।