फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायसेन: सर्राफा व्यापारी ने परिवार सहित की आत्महत्या, पत्नी और बच्चों को खिलाया जहर, खुद फांसी के फंदे पर झूला

Tue, 26 Apr 2022 01:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक सर्राफा व्यापारी ने परिवार समेत आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने पत्नी और बच्चों को जहर खिलाया और खुद फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
रायसेन में सर्राफा व्यापारी ने परिवार समेत किया सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन जिले में एक दिल दहला देने वाली मामला सामने आया है। यहां एक सर्राफा व्यापारी ने अपने परिवार समेत आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने पत्नी और बच्चों को जहर देकर और खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पति-पत्नी और 1 बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्चे को गंभीर हालत में भोपाल रैफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 कसेरा मोहल्ला निवासी जितेंद्र उर्फ बंटी 35 वर्षीय ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी पत्नी रिंकी (32 वर्षीय) पुत्र वैष्णव (12 वर्षीय) और कार्तिक (10 वर्षीय) को पहले जहर दिया उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया, जिससे पत्नी बच्चे और व्यापारी की मौत हो गई। वहीं, छोटे बेटे कार्तिक को गंभीर हालत में भोपाल रैफर किया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है अभी कारण अज्ञात बताया जा रहा है। व्यापारी की दुकान बाड़ी के हिंगलाज मंदिर रोड पर बालाजी ज्वेलर्स के नाम से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें