फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: अच्छा डांसर नहीं बन पाया तो किशोर ने की खुदकुशी, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी 

Mon, 11 Oct 2021 11:09 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, ग्वालियर

सार

लड़के ने पीएम मोदी के लिखे सुसाइड नोट में गुजारिश की है कि वीडियो में गायक मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह गाएं और डांस को नेपाली आर्टिस्ट सुशांत खत्री कोरियोग्राफ करें। 
विज्ञापन
किशोर ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 16 साल के एक किशोर ने अच्छा डांसर न बन पाने के कारण जान दे दी। मौत से पहले वह एक सुसाइड नोट छोड़ गया, जिसमें उसने पीएम मोदी से अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने को कहा है। किशोर ने इस कथित सुसाइड नोट में पीएम मोदी से एक म्यूजिक वीडियो बनाने की मांग की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बताया कि किशोर ने इस सुसाइड नोट में गुजारिश की है कि वीडियो में गायक मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह गाएं और डांस को नेपाली आर्टिस्ट सुशांत खत्री कोरियोग्राफ करें। किशोर ने चिट्ठी में लिखा है कि यह म्यूजिक वीडियो उसकी आत्मा को शांति देगा।  

11वीं कक्षा का यह छात्र ग्वालियर शहर के कैंसर हॉस्पिटल इलाके का रहने वाला था। झांसी रोड पुलिस स्टेशन के इंचार्ज संजीव नारायण शर्मा ने बताया कि किशोर ने रविवार रात रेल से कटकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, किशोर के पास से एक कथित सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने लिखा था कि एक अच्छा डांसर इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि उसके परिवार और दोस्तों ने उसे सपोर्ट नहीं किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें