फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पिता की पुण्यतिथि पर चलाया सफाई अभियान

Sat, 11 Dec 2021 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने पिता की पुण्यतिथि पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया और लोगों से आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। 
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने चलाया सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोई भी कार्य बड़ा छोटा नहीं होता है। पार्क, स्कूल, अस्पताल, सड़कें अन्य सार्वजनिक स्थान शहर की पहचान और सौंदर्यता को दर्शाते हैं। इन्हें साफ- स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। ताकि हमारा ग्वालियर स्वच्छता, सुंदरता में अव्वल रहे।
विज्ञापन


ये बात प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कही। वे अपने पिता हाकिम सिंह तोमर की पुण्यतिथि के अवसर पर शुरू किए स्वच्छता अभियान में बोल रहे थे।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने शनिवार को सुबह पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर कांचमिल स्थित नवीन पार्क में साफ-सफाई कर आमजन से भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को साफ व स्वच्छ रखना सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है। यह हमारी सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी है कि हम शहर को साफ व स्वच्छ बनाए रखें।
विज्ञापन


उन्होंने नवीन पार्क के पास बने सार्वजनिक मूत्रालय की सफाई करते हुए कहा कि क्षेत्र के संबंधित अधिकारी भी इस ओर ध्यान दें, यहां प्रतिदिन सफाई कराएं जिससे गंदगी न फैल पाए। इसके बाद उन्होंने कांचमील स्थित नवीन पार्क में झाडू लगाई। उन्होंने कहा कि लोगों को न तो स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देना चाहिए तभी हमारा शहर स्वच्छता में अव्वल आ सकता है। इसके बाद ऊर्जा मंत्री तोमर मुरैना जिले में अपने गांव नावली पहुंचे और पिता हाकिम सिंह तोमर के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें