फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: प्रेमी ने लगाई फांसी, प्रेमिका समझती रही नाटक; हो गई मौत

Mon, 28 Feb 2022 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर शहर में एक प्रेमी ने प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी प्रेमिका उसे नाटक समझती रही, जब उसे लगा कि ये नाटक नहीं है, तब तक प्रेमी की मौत हो चुकी थी। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे प्रेमी के घरवालों ने प्रेमिका की पिटाई कर दी।
 
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद उसके परिजनों नें प्रेमिका को दोषी ठहराते हुए पीट दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने अपनी प्रेमिका के सामने ही फांसी लगाई। प्रेमिका इसे प्रेमी का नाटक समझ रही थी। जब तक उसे हकीकत का अहसास हुआ, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने प्रेमिका पर केस दर्ज कराने की मांग करते हुए चक्काजाम भी किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर शहर के कंपू थाना क्षेत्र का रहने वाला 24 वर्षीय मोनू यादव अपनी प्रेमिका के साथ चार साल से रिलेशनशिप में था। पर उसके सनकी स्वभाव की वजह से लड़की रिश्ता खत्म करना चाहती थी। मोनू डेढ़ साल पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था। बीते दो दिन से मोनू शारदा होटल में था। उसने प्रेमिका को भी वहीं मिलने बुलाया था। यहां उसी के सामने तौलिए से फंदा बनाकर पंखे से बांधा। गर्लफ्रेंड समझती रही कि वह नाटक कर रहा है। जब वह फंदे पर झूल गया, तब लड़की घबरा गई। वह बाथरूम से स्टील की साबुनदानी उखाड़कर लाई और फंदे को काटा, लेकिन तब तक मोनू की सांसें थम चुकी थीं। प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड की मां को फोन करके सूचना दी। थोड़ी देर बाद युवक के परिजन होटल में पहुंचे और लड़की को दोषी ठहराते हुए उसकी पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि एक हफ्ते पहले मोनू का बड़े भाई लक्ष्मण यादव की पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। उसने भाभी की पिटाई कर दी थी। भाभी ने कंपू थाने में शिकायत की थी। पुलिस कॉल कर मोनू को थाने बुला रही थी। इस वजह से वह दो दिन से होटल में ठहरा हुआ था। वहीं कंपू थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया जाम
नई सड़क स्थित शारदा होटल में मृत मिले मोनू यादव के परिजनों ने कंपू थाना इलाके के आम को चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मोनू के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। परिजनों का आरोप था कि मौत के लिए मोनू की प्रेमिका जिम्मेदार है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें