फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: बिजली मंत्री को उजाले में रखने के लिए चलाना पड़ा जनरेटर, गुना रात्रि विश्राम करने पहुंचे मंत्रीजी तो दिखी कटौती की हकीकत

Fri, 13 May 2022 06:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का कार्यक्रम लगना के ग्राम पंचायत भवन के समीप ही रखा गया था वहीं उनके रात्रि विश्राम के लिए सरपंच कक्ष में व्यवस्था की गई थी। परंतु लाइट कटौती के चलते भारी दिक्कतों से बचने के लिए विद्युत विभाग को जनरेटर लगाने पड़े।
 
विज्ञापन
लाइट कटौती के चलते भारी दिक्कतों से बचने के लिए विद्युत विभाग को जनरेटर लगाने पड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री भले कितने ही दावे करें कि बिजली की कमी नहीं है, पर गुना में रात्रि विश्राम के दौरान उन्हें हकीकत पता चल गई होगी। कई बार लाइट गई, बाद में ऊर्जा मंत्री को उजाले में रखने के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने प्रभारी जिले गुना में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय से 6 किमी दूर जन चौपाल का निर्णय लिया। मंत्रीजी के आने के समय दिन भर में कई बार शहरी क्षेत्र की बिजली कटौती की गई, जिससे यह माना जा रहा था कि मुख्यालय के पास ही लगना में जहां मंत्री महोदय का कार्यक्रम है वहां के लिए बिजली सहेजकर रखी जा रही है।
 
विज्ञापन

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने प्रभारी जिले गुना में पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
मंत्री तोमर का कार्यक्रम लगना के ग्राम पंचायत भवन के समीप ही रखा गया था वहीं उनके रात्रि विश्राम के लिए सरपंच कक्ष में व्यवस्था की गई थी। परंतु लाइट कटौती के चलते भारी दिक्कतों से बचने के लिए विद्युत विभाग को जनरेटर लगाने पड़े। वहीं जन चौपाल के दौरान भी ग्रामीणों की तरफ से बताया गया कि रात में 4-4 घंटे लाइट काटी जाती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें