एमपी के सतना में पराली की आग बरपा रही कहर सतना जिले में पिछले दो माह में आग लगने के 773 मामले सामने आए, जिसमें 77 मकान जलकर खाक हो गए। नरवाई की आग चार लोगों की मौत की वजह बन चुकी है। दो मासूम, दो वृद्ध महिलाओं ने इसमें जान गंवाई है। सतना जिले में पराली जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध है और जिले में धारा 144 भी प्रभावशील है, बावजूद किसान नरवाई में आग लगने से गुरेज नहीं कर रहे। पराली की आग खेतों से घरों तक इतनी तेजी से फैलती है कि सिवाए देखने के कुछ नहीं किया जा सकता। सारी गृहस्थी खाक हो जाती है। पराली जलाने से भूमि की उर्वरकता तो कम होती ही है, साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। सतना में पराली की आग से दो माह में 267 हेक्टेयर की खड़ी फसल जलकर खाख हुई, तो 77 मकान भी पूरी तरह जल गए हैं। एमपी के सतना में दो माह में आग के 773 मामले, पराली की आग ने पहुंचाया सबसे ज्यादा नुकसान