फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: मधुमक्खियों के हमले में एक की मौत, दर्जनभर घायल, शवदाह के बाद उठे धुएं से भड़की थीं

Sun, 19 Feb 2023 06:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना जिले में अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे एक व्यक्ति की मौत गई, दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के गुना जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। ये सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। चिता को अग्नि देने के बाद धुआं उठा और मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला गुना जिले के चांचौड़ा के खैजराकला गांव का है। बताया गया कि गांव में 60 वर्षीय निरंजन मीना की मौत हो गई थी, जिनके अंतिम संस्कार में गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों से रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। खैजराकला के श्मशान परिसर में मधुमक्खियों का झुंड भी लगा हुआ है, जो हल्के से धुएं की वजह से भड़क गया और लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान जयसिंहपुरा निवासी तखतसिंह मीना की मौत हुई है। जबकि पवन मीना, विंकेश मीना, विकास, राजनारायण, रामभरोसा आदि शामिल हैं। इनमें से पवन और विकास को जिला अस्पताल गुना लाया गया। अंत्येष्टि में करीब 100 से ज्यादा लोग शामिल होने की खबर है। इनमें से अधिकांश मधुमक्खी के हमले में घायल हुए हैं। कई घायलों का प्राथमिक उपचार चांचौड़ा में किया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें