फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना में दर्दनाक हादसा, बेटे को झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार, माता-पिता समेत तीन की मौत

Mon, 17 Jun 2024 02:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

बीनागंज चौकी प्रभारी एसआई नीरज लोधी ने बताया कि चांचौड़ा बीनागंज में सागर होटल के सामने कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पति, पत्नी और पड़ोसी की मौत हो गई। वहीं, एयरबैग खुलने से कार चला रहा बेटे की जान बच गई।
विज्ञापन
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गुना जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा  हो गया। हादसे में कार सवार दंपती और उनके पड़ोसी की मौत हो गई, जबकि कार ड्राइव कर रहा बेटा घायल है। सभी लोग उज्जैन से दर्शन कर ललितपुर लौट रहे थे। हादसा बीनागंज इलाके में नेशनल हाईवे-46 पर हुआ। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ललितपुर जिले के गाड़ियां गदयाना के रहने वाले अशोक श्रीवास्तव, पत्नी विनीता श्रीवास्तव और बेटे अभिषेक के साथ उज्जैन महाकाल दर्शन करने के लिए गए थे। साथ में पड़ोसी मनोज पुत्र गौरीशंकर पांडे भी थे।

बीनागंज चौकी प्रभारी एसआई नीरज लोधी ने बताया कि चांचौड़ा बीनागंज में सागर होटल के सामने कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में अशोक, पत्नी विनीता, पड़ोसी मनोज की मौत हो गई। एयरबैग खुलने से कार चला रहे अभिषेक की जान बच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


इधर, जिले में हुए एक और हादसे में लखनऊ से उन्नाव होते हुए उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने जा रहे परिवार की कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस कार को ओवरटेक कर आगे रुकी तो पीछे से कार उसमे टकरा गई। राघोगढ़ थाना क्षेत्र के पार्वती नदी के पास यह हादसा हुआ। आचमन श्रीवास्तव ने बताया कि वह पिता प्रेम नारायण पुत्र हरि नारायण श्रीवास्तव, मां विभा श्रीवास्तव, बेटा अनुग्रह श्रीवास्तव, भांजी सुष्मिता पुत्री राजेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव के साथ उज्जैन जा रहे थे। घायलों को गो सेवक कुंभराज अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें गुना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रेम नारायण श्रीवास्तव की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें